आदर्श नगर में मकान की दीवार बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था, जिसमे टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर दोनों पक्षों की समस्याओं को सुना जाकर समस्याओं का निराकरण किया गया एवं पुनः विवाद न करने, शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु समझाइश दी गई।

ग्राम बोरदा माण्डा में जन संवाद लिया गया एवं रास्ते की बात को लेकर दो पक्षों में करीब एक सप्ताह से चल रहे विवाद को लेकर पूर्व में दोनों पक्षो के द्वारा थाने पर रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई थी दोनो पक्षों को आपस मे विवाद न करते हुए ग्राम पंचायत से आम रोड़ पर भराव की समस्या का निराकरण करवाने हेतु मार्गदर्शन दिया गया।

थाना प्रभारी कायथा द्वारा समय समय पर थाना क्षेत्र के कई गांवों में जाकर जन संवाद लिया जाकर कई शिकायतों का निराकरण मौके पर ही किया गया तथा ग्रामवासियों को जागरूक भी किया गया है, जिससे ग्रामीणजन काफी खुश और संतुष्ट है।

🏆 सराहनीय भूमिका

थाना प्रभारी कायथा श्रीमती लीला सोलंकी, प्रआर संतोष चौड़िया, सैनिक विनोद की मुख्य भूमिका रही।